नैनीताल।  जिले के मैदानी तहसीलों में लंबे समय से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। पटवारी द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद लगातार फरियादियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

अकेले हल्द्वानी तहसील में 270 प्रमाण पत्र और लालकुआं तहसील में 98 प्रमाण पत्र अभी तक लंबित पड़े हैं। प्रमाण पत्र न बनने से विभिन्न नौकरी में आवेदन करने वाले वह कॉलेज में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हो रही है।

वहीं उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि लेखपाल संघ से वार्ता हो चुकी है और जल्द प्रमाण पत्र बनने शुरू हो जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.