ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी कार से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

 नैनीझील में नाव चालक फटे पुराने लाइव जैकेट से पर्यटकों को नौकायन कर रहे हैं

लाइव जैकेट की कमी से पर्यटकों की जान को जोखिम में डालकर नौकायन कराने को मजबूर

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीझील में नौकायन के लिए अनिवार्य लाइफ जैकिट के टेंडर निरस्त होने के बाद पालिका ने बैंक ऑफ बड़ोदा(बी.ओ.बी.)को सी.एस.आर.मोड़ में जैकेट देने के लिए राज़ी करा लिया है।

पर्यटक इनदिनों फटे, बेहद खराब या बिना लाइफ जैकेट के नियमविरुद्ध नौकायन करने को मजबूर हैं।

नैनीताल की नैनीझील में एक दशक पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी आर.के.सुधांशू ने बोटिंग के लिए सभी सवारियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया था।

इसके बाद नगर पालिका में एक कोष बनाया गया, जिसमें हर नाव के राउंड लगाने पर एक धनराशि ली गई और उसे कोष में जमा किया गया।

इस कोष से नाविकों के लिए नए लाइफ जैकेट खरीदे गए। ये व्यवस्था साल दर साल चलती रही, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ये ध्वस्त हो गई।

नगर पालिका की ई.ओ.पूजा आर्या ने बताया कि पिछली तीन बार से इस व्यवस्था में हुए टेंडरों में शामिल निविदाकर्ता, मानकनुसार जैकेट उपलब्ध नहीं करा सका।

इसके बाद पालिका ने नाविकों की असुविधा तात्कालिक व्यवस्था के लिए बैंक से वार्ता कर कंपनी सोशियल रिस्पांसिबिलिटी(सी.एस.आर.)मोड में लाइफ जैकेट देने की संस्तुति करा ली है।

यह भी पढ़ें :  हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्ध

You missed

error: Content is protected !!