ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

अनुभव मोहंती ओड़िया फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्मों में एंट्री मारी थी। ओडिसी के अलावा उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। इसके बाद वो राजनीति के मैदान में उतर गए लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी भी फिल्मों की तरह ही चर्चा में रही है।

एक्टर को बीवी ने नहीं दी थी शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत

अनुभव मोहंती ने खुद अपनी पत्नी पर संगीन आरोप लगाकर उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया था। एक्टर ने साल 2014 में उड़िया और बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी से शादी की थी। इस शादी के दो साल बाद ही अनुभव कोर्ट में पहुंच गए थे।

साल 2016 में अनुभव मोहंती ने पत्नी वर्षा पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें शादी के 2 साल बाद भी यौन संबंध नहीं बनाने देतीं। इंटिमेसी के लिए लाख कोशिशें करने के बाद वो हर बार विफल रहे। एक्टर एक नार्मल शादी का सुख नहीं उठा पा रहे थे।

पत्नी ने ‘प्यार’ नहीं दिया तो पहुंचे कोर्ट

तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने पलटवार करते हुए उन पर शराबी होने और कई अफेयर्स रखने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपने पति पर घरेलू हिंसा करने के भी इल्जाम मढ़ दिए थे। 2020 में ये मामला दिल्ली की कोर्ट तक पहुंच गया जहां एक्टर ने तलाक की अर्जी डाली थी। इन दोनों की प्राइवेट लाइफ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई थी। अनुभव मोहंती ने कई बार पत्नी का प्यार न मिल पाने पर अपना दर्द बयां किया है।

8 साल तक किया बीवी की हां का इंतजार

उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि शादी के 8 साल बाद भी वो अपनी पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप नहीं बना पाए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कभी उन्हें शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत नहीं देती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिश्ते में इंटिमेसी न होने के कारण उन्हें मानसिक तनाव होने लगा था। उनका कहना था कि पत्नी संग शारीरिक संबंध बनाने के लिए वो और कितना इंतजार करें? जिसके बाद साल 2023 में आखिरकार उनका तलाक हो गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का खुलासा, चार छात्राओं के खिलाफ FIR; एडमिशन रद्द

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.