हल्द्वानी। कुमाऊं की लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज हल्द्वानी में आरएस राइजिंग द्वारा लोकगीत “झुमका” को लांच किया गया।

यह गीत पहले ही रिलीज हो चुका है इस दौरान लोक कलाकार श्वेता महारा और लोक गायक इंदर आर्य भी मौजूद रहे।

जिन्होंने इस गाने में अपनी शानदार प्रस्तुति दी है इस गाने को अल्मोड़ा के चौखुटिया में शूट किया गया है।

आज हुए कार्यक्रम का उद्देश्य इसे मीडिया और स्थानीय कलाकारों के बीच साझा करते हुए इसके सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में कलाकारों ने कहा कि “झुमका” लोकगीत कुमाऊं की पारंपरिक लोकधुनों और संगीत की मिठास को आधुनिक रंग-रूप में प्रस्तुत करता है।

जिससे युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सके। उन्होंने लोगों से इस गीत को ज्यादा से ज्यादा देखने की अपील भी की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना, ओखलकांडा के आचार्य पंडित नरेश चंद्र भट्ट ने कराया वैदिक अनुष्ठान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.