ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गौलापार में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। यह घटना गौलापार क्षेत्र के हिम्मतपुर नकायल गांव का है। जहां पर महिला अपने घर के पीछे किसी काम के लिए गई थी। वहां पर करंट लगने से महिला की मौत हो गई।

महिला के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हल्द्वानी एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जा रही है। मामला करंट लगने का बताया जा रहा है। महिला के पति गुजरात में नौकरी करते हैं और महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
error: Content is protected !!