ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में तल्लीताल बस स्टेशन नीचे बने दुकानों में ताला तोड़ते युवक सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बस स्टेशन की दुकानों का ताला तोड़ते एक युवक का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। रात के अंधेरे में टोपी पहने युवक सरिया से ताला तोड़ता दिखा है। पुलिस जांच में जुटी।

      नैनीताल में तल्लीताल के रोडवेज बस स्टैंड भवन के निचले तल में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं। ये दुकानें रात दस बजे तक बंद हो जाती हैं।

गुरुवार रात 12:17 से 12:21 के बीच इन दुकानों में एक युवक पहुंचा और उसने इनके ताले तोड़ने का भरसक प्रयास किया। प्रयास का वीडियो सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले बाहर की दुकानों और फिर अंदर की कैंटीन में सरिया से ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

युवक अपने प्रयास में तो असफल हो गया, लेकिन उसकी इस करतूत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। हल्द्वानी मार्ग से जुड़ने वाली सीढ़ियों में पड़ने वाली कैंटीन के ताले को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया।

हालांकि चोर दुकान के केवल एक ताले को तोड़ने में सफल रहा था। उस क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है।

तल्लीताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा का कहना है कि शिकायत आई है और पुलिस इसमें कार्यवाही कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो पक्षों का विवाद बना पत्थरबाजी का कारण, सड़क पर मचा हंगामा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.