ब्रेकिंग न्यूज़

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग से ज्योतिर्मठ तक करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी और देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर से मारवाड़ी तक हाईवे कई स्थानों पर धंसा हुआ है। वहीं नगर क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर रोक के चलते हाईवे चौड़ीकरण का कार्य भी प्रभावित हुआ है। मारवाड़ी से ज्योतिर्मठ तक करीब 12 किमी का मार्ग संकरा और क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

गुरुवार को हालात बिगड़ने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जेसीबी, पोकलैंड, हाइड्रा, मलबा हटाने वाली मशीनें और पर्याप्त मैनपावर हर समय मौके के पास तैनात रखी जाए, ताकि जाम और भूस्खलन जैसी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी शोधार्थियों को प्रो. ललित तिवारी ने दिए कंप्यूटर रिसर्च और बौद्धिक संपदा अधिकार पर महत्वपूर्ण व्याख्यान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.