सड़क पर पलटा  वाहन, वाहन में सवार सभी 12 शिक्षक घायल,दो की हालत गंभीर

उत्तरकाशी। सोमवार को एक वाहन सड़क पर पलट गया जिससे उसमें सवार 12 शिक्षक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह सात बजे नागथली छोटी मणि के पास हुई जब वाहन शिक्षकों को लेकर चिन्यालीसौड़ से गढ़वाल ग्वाड़ जा रहा था।

इस हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

दुर्घटना में वाहन में सवार सभी 12 शिक्षक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ प्रवेश रांगड ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों-लोकेन्द्र पैन्यूली और संदीप थपलियाल को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

जबकि चार अन्य को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.