जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार द्वारीखाल के नौ स्कूल 23 और 24 सितंबर को बंद रहेंगे

 पौड़ी गढ़वाल।  जाखणीधार तहसील में बाघ का आतंक फैला हुआ है। बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने घोषणा की है कि द्वारीखाल के नौ स्कूल 23 और 24 सितंबर को बंद रहेंगे।यह फैसला स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

पौड़ी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह फैसला जाखणीधार के उप-जिला मजिस्ट्रेट और द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अनुरोध पर लिया गया है।

दोनों अधिकारियों ने जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखकर सूचित किया था कि शनिवार को सुबह 7 बजे द्वारीखाल क्षेत्र के थांगर गांव में एक छात्र पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके अलावा थांगर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास बाघ देखा गया।

सुत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए द्वारीखाल क्षेत्र के नौ विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 और 24 सितंबर को अवकाश रहेगा।

आपको बता दें कि पिछले महीने की पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने एक बालक को हमला कर उसे मार डाला था. घटना शाम करीब साढ़े सात बजे के रिखणीखाल ब्लॉक के कोटा गांव में हुई थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.