ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

CAA के तहत उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, 7 मार्च को होगा सम्मान
देहरादून। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत बड़ी कार्रवाई पूरी हो गई है। राज्य में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई है, जिसके बाद अब उन्हें आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक माना जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य के गृह विभाग द्वारा विस्तृत जांच के बाद पाकिस्तान से आए 147 और अफगानिस्तान से आए 6 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं अभी भी 45 आवेदन केंद्र सरकार के पास लंबित हैं, जिनमें पाकिस्तान के 42 और बांग्लादेश के 3 आवेदन शामिल हैं।
गौरतलब है कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को वर्ष 2019 में लागू किया गया था। यह अधिनियम नागरिकता अधिनियम 1955 में संशोधन कर लाया गया, जिसे संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।
इस कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में शरण लेने वाले हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके बाद उत्तराखंड में रह रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए लोगों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया था।
जानकारी के अनुसार, कुल 198 लोगों का पंजीकरण नागरिकता के लिए किया गया था, जिनमें से अधिकांश आवेदक पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान क्षेत्र से हैं। ये लोग वर्तमान में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में निवास कर रहे हैं।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर इन नव-नागरिकों को सम्मानित करने की तैयारी भी की जा रही है। संबंधित लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.