बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री धामी का आगमन आज, लोकथात महोत्सव में दिखेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक

दोपहर 1:30 बजे लालकुआं पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर में महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

हल्द्वानी/लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता पहुंचकर आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

लोक संस्कृति और परंपराओं के उत्सव में होंगे शामिल

लोकथात संस्कृति महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन को विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है। इस दौरान स्थानीय लोगों और आयोजकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल सकता है।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से कार द्वारा रवाना होंगे और 2:55 बजे वापस आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त दौरे को लेकर लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलचल भी तेज होने की संभावना है।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कूटा ने प्रो. चारु पंत की माताजी मोहिनी पंत के निधन पर जताया गहरा शोक, दी श्रद्धांजलि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.