नैनीताल में ऑल सेंट्स कॉलेज, तरणताल में 16वीं एक्वेटिक मीट सफलता के साथ सम्पन्न हुई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, तरणताल में 16वीं एक्वेटिक मीट सफलता के साथ सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर सब जूनियर, जूनियर, मिडिल तथा सीनियर छात्राओं ने फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाइ स्ट्रोक में 25मी, 50मी व 100मी रेस में तैराकी के जौहर दिखाये।

कक्षा 2 की छात्राओं ने लाइफ जेकेट रेस में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तैराकों ने 8×25 मी रीले रेस व 100मी मेडले रेस मे भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्राओं ने अंतर-सदन रिले रेस में भी प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान नंदिनी बिष्ट, दिलरीत कौर, नव्या सिंह, सिमर कौर व रागवी अचला सिंह ने अपनी अपनी श्रेणी में अपने जौहर का प्रदर्शन कर पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए।

एक्वेटिक मीट 2024 में बेस्ट स्विमर का अवार्ड जूनियर श्रेणी नंदिनी बिष्ट, मिडिल श्रेणी में नेहमत कौर पुनियन और सीनियर श्रेणी में दिलरीत कौर को दिया गया। वहीं दुआ स्पेशल अवार्ड से वैदेही राठौड़ और ऐश्वर्य सिंह को नवाजा गया।नैनीताल में 16वीं एक्वेटिक मीट सफलता के साथ हुई सम्पन्न

‘स्विमर ऑफ द मीट’ का खिताब नंदिनी बिष्ट के नाम रहा। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रॉबिंसन सदन को एक्वाटिक शील्ड 2024 प्रदान की गई।

एक्वेटिक मीट के मुख्य अतिथि नैनीताल के राज भवन गोल्फ क्लब के गोल्फ कैप्टन रिटायर्ड कर्नल विवेक भट्ट ने छात्राओं के प्रयास, साहस और आंतरिक बल की सराहना की व तैराकी के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के छेत्र में ऑल सेंट्स की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

कहा कि एक न एक दिन ऑल सेंट्स भविष्य के चैंपियन तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा की छात्राओं की प्रतिभा को देख वह स्तब्ध हैं। साथ ही उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

विद्यालय की प्राधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही अपने आप में सफलता है। उन्होंने एक्वेटिक मीट के सफल आयोजन के लिए प्रभु का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों व समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान श्रीमती शांति बिष्ट, रेवरेंड जॉन जॉर्ज मुन्नवर, श्रीमती मुन्नवर, ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार, वृन्दावन पब्लिक स्कूल के श्री आलोक साह एवं श्रीमती राखी साह, सनवाल स्कूल की करिश्मा सनवाल, हिलामय होटल के श्री आलोक साह श्रीमती गीता साह, श्रीमती मधु विग, श्री विग, सुनीता चौहान, राजेंद्र जोशी, गोपाल बिष्ट, प्रीति आर्या, भुवन पडियार, शिखा साह, कमला राणा आदि समेत समस्त तैराक छात्राओं के अभिभावक एवं कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संचालन सीमा ठुलघरिया व ज्योतिका गिल ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2026 : चमकेगी इन राशियों की किस्मत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.