चीखें, धुआं और मौत का तांडव: आग की लपटों में 20 जिंदगियां खत्म, चीखों से गूंज उठा जैसलमेर हाईवे

राजस्थान। जैसलमेर ज़िले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही मिनटों में बस आग की लपटों में घिर गई।

इस दुर्घटना में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत कुल 15 यात्री झुलस गए। हादसे के वक्त बस में 57 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों की सूझबूझ से कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

ऑफिसर नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। वो आग का गोला बन चुकी थी। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लगभग 10 से 12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है।

लेकिन स्थानीय सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अभी तक पूरे मामले में 20 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से 19 लोग जैसलमेर में और 1 जोधपुर में मौत हुई है

वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी जैसलमेर पहुँच चुके है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचकर हादसे में नष्ट हुई बस क़ा भी निरीक्षण किया आर्मी के जवानों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा इस हादसे में की गई मदद एंव सहायता के लिए सभी का आभार जताया एवं धन्यवाद दिया इस दौरान पोकरण के विधायक प्रताप पूरी एवं विधायक सांग सिंह भाटी सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना की गंभीरता एवं दुखांतिका के कारण कल पटना में प्रचार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास हुआ। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, बस में आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका भी मुश्किल से मिल पाया।

बस में सवार लोगों के अनुसार, अचानक धुआं फैलने से सभी यात्री घबरा गए। कुछ यात्रियों ने तुरंत खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर छलांग लगाई। कई लोग आग की लपटों से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। झुलसे हुए यात्रियों को तुरंत जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे कुछ यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई यात्रियों को 30 से 50 प्रतिशत तक जलने की चोटें आई हैं।

हादसे के वक्त ग्रामीणों ने जिस तरह से बचाव कार्य में हिस्सा लिया, उसकी चारों ओर सराहना हो रही है। आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने पानी और रेत की मदद ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर वे मौके पर समय पर नहीं पहुंचते, तो जनहानि और भी अधिक हो सकती थी।

दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। हादसे के बाद बस का केवल ढांचा ही बचा। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य की निगरानी की। जैसलमेर के एसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस के ड्राइवर और क्लीनर से भी पूछताछ की जा रही है।

जवाहिर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बताया कि 15 घायलों को भर्ती किया गया है, जिनमें तीन बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकांश की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों के परिजनों से संपर्क कर सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बस में सवार कई यात्रियों के परिवारजन अस्पताल और पुलिस थाने के बाहर पहुंचे। वहीं, प्रशासन ने बस कंपनी से सुरक्षा मानकों और वाहन की तकनीकी जांच से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग बता रहे हैं कि बस को आर्मी ने अपने क्षेत्राधिकार में ले लिया है। अल्ला बख्श ने बताया कि बस में उनके परिवार के लोग भी सवार थे। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे। जली हुई बस को फिलहाल आर्मी संभाल रही है और हादसे में कितने लोग घायल या मृत हुए, इसका सही आकलन अभी नहीं हो पाया है। कुछ लोग 15 से 20 मृतकों की जानकारी दे रहे हैं और परिवार वाले हर संभव जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं।

हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने भी संवेदना जताई है सीएम ने अपने x ट्विटर हैंडल पर लिखा जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है।

इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के अक्षत गुप्ता का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.