भीमताल। ओखलकांडा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड ओखलकांडा में प्रारंभ हुआ।

 कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख श्री केशव दत्त रूवाली द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

 साथ ही प्रशिक्षण को नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों हेतु अहम बताया।

 प्रशिक्षण में सहायक विकास अधिकारी पंचायत हिमेश सिंह रावत द्वारा पंचायती राज व्यवस्था तथा 73 वां संविधान संशोधन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी देशराज , सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण भास्कर बिष्ट तथा सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भगवानपुर रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा, सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.