हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के निर्देश पर एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  गौरव किरार द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग हल्द्वानी द्वारा वृहद सुरक्षा अभियान चलाया गया।

हाइड्रेंट चैकिंग अभियान – नवीन मंडी समिति परिसर, हल्द्वानी

दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी श्री मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, हल्द्वानी की टीम द्वारा नवीन मंडी समिति परिसर में हाइड्रेंट चैकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान मंडी परिसर में स्थापित हाइड्रेंटों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा मंडी समिति के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

फायर सेफ्टी डेमो – वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी

अग्निशमन अधिकारी  मिंदर पाल सिंह के निर्देशन में वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण और लाइव डेमो दिया गया।
अग्निशमन दल द्वारा फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग का अभ्यास कराया गया और विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं प्राथमिक सुरक्षा तकनीकें सिखाई गईं।

फायर रिस्क निरीक्षण – पटाखा गोदाम, हल्द्वानी क्षेत्र

दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चन्द्र की उपस्थिति में अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी  मिंदर पाल सिंह द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के पटाखा गोदामों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम संचालकों को अग्निसुरक्षा के मानकों एवं उपकरणों के रख-रखाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें सुरक्षा उपायों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों, गोदामों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा अग्निशमन वाहनों व उपकरणों को पूर्णतः तैयार स्थिति में रखा गया है।

  नैनीताल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की अपील-

दीपावली पर्व के दौरान पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें,खुले स्थानों पर ही पटाखे जलाएं, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस कंट्रोल रूम नंबर 101 पर संपर्क करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.