ब्रेकिंग न्यूज़

अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किए गए 24 पुलिस कर्मी और शॉल

एसएसपी नैनीताल ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

नैनीताल। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल समेत नैनीताल पुलिस के 24 पुलिस अधिकारी/कर्मियों एवम् 04 पत्रकारों को अपराध के खुलासे और सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित करने हेतु प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किए गए हैं। 

जिन्हें आज एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली मीटिंग हॉल में सम्मानित किया गया।

➡️ हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में घटित अंकित हत्याकांड से सम्बंधित FIR NO 369/2023, धारा 302/34/120 B भादवि0 के खुलासे में सराहनीय कार्य करने के लिये निम्न पुलिस अधिकारी/ कर्मियों को सम्मानित किया गया:–

▪️ हरबंस सिंह, एस०पी० सिटी हल्द्वानी।

▪️ भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ हल्द्वानी।

▪️ हरेंद्र चौधरी, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

( प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ)।

▪️ विजय मेहता, प्रभारी चौकी मंडी हल्द्वानी।

▪️श्री जगदीप नेगी, थानाध्यक्ष भीमताल ।

▪️ कुमकुम धानिक चौकी प्रभारी भोटिया पडाव हल्द्वानी।

▪️उ०नि० बबीता कोतवाली हल्द्वानी।

▪️हे०कानि० इसरार नबी सीसीटीवी तकनीकी टीम।

▪️कानि० घनश्याम रौतेला कोतवाली हल्द्वानी।

▪️कानि० चंदन नेगी थाना मुखानी।

▪️कानि० अरुण राठौर, पुलिस चौकी मंडी हल्द्वानी।

▪️कानि० बंशीधर जोशी, कोतवाली हल्द्वानी।

▪️कानि० ममता कम्बोज बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी।

▪️उ०नि० राजवीर सिंह नेगी, प्रभारी चौकी गर्जिया ।

▪️हे०कानि० कुंदन कुटियाल, थाना मल्लीताल।

▪️हे०कानि० त्रिलोक रौतेला, कोतवाली लालकुंआ।

▪️कानि० दिनेश नगरकोटी मो०एप बहुउद्देशीय भवन ।

▪️कानि० अनिल गिरि कोतवाल हल्द्वानी।

▪️कानि० भानुप्रताप, कोतवली भवाली।

▪️कानि० अशोक रावत थाना काठगोदाम ।

➡️ इसके अतिरिक्त नैनीताल पुलिस से सराहनीय कार्य के लिये व घटित अपराधों के तुरंत खुलासे के लिये आयोग द्वारा निम्न अधिकारियों को सम्मानित किया गया है:–

▪️ नितिन लोहनी, सीओ/ऑप्स जनपद नैनीताल।

▪️  नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा।

▪️ नंदन रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी।

▪️  प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष मुखानी।

एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा सभी सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी गई और भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते हुए प्रभावी पुलिसिंग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कार एक्सेसरीज के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.