ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

तीन नए क्रिमिनल लॉ राज्यसभा में भी पास हुए, अमित शाह बोले- तारीख पे तारीख युग खत्म होगा

तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल राज्य सभा में पास कर दिए गए हैं. राज्यसभा ने आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन आपराधिक विधेयक – भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023 पारित किए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन से ‘तारीख पे तारीख’ युग का अंत सुनिश्चित होगा और तीन साल में न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लाएंगे.

गृहमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से देश के खिलाफ काम करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी. नए आपराधिक कानून लागू होते ही एफआईआर से लेकर फैसले तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आपराधिक कानूनों का उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध लोगों को दंडित करना था।

लेकिन मुझे गर्व है कि भारतीय संसद ने आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए कानून बनाए हैं. नए आपराधिक कानून आपराधिक न्याय प्रणाली से नए युग की शुरुआत करेंगे. सरकार ने नए आपराधिक कानूनों पर स्थायी समिति के सदस्यों के 72 प्रतिशत सुझाव स्वीकार किए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.