हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था सोमवार सुबह 8 बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा।

पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल होंगे।

यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिंगकांग, कालापानी और नाभीढांग में भोजपत्र के पौधों का रोपण करेंगे।

पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि हर जत्थे के यात्रियों को पांच भोजपत्र और स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाने को दिए जाएंगे। भोजपत्र के पौधे गोपेश्वर वन अनुसंधान केंद्र से मंगाए जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.