ब्रेकिंग न्यूज़

पेड़ हटाने में जुटा प्रशासन, स्कूली बच्चों और यात्रियों को घंटों हुई परेशानी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। नौकुचियाताल-भीमताल मुख्य मार्ग पर गुरुवार को करीब 400 साल पुराना एक विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पेड़ सड़क के साथ-साथ बिजली की लाइनों पर भी गिरा, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

मार्ग बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी लंबे समय तक जाम और आवागमन की समस्या झेलनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने पेड़ को काटकर हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का अभियान शुरू कर दिया। वहीं, विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम को देखते हुए पुराने और जर्जर पेड़ों का नियमित सर्वेक्षण कराने तथा समय रहते आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं और संभावित हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, बेड के नीचे मिला शव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.