ब्रेकिंग न्यूज़

इंटरमीडिएट परीक्षा देने आई छह छात्राओं के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस टीम ने महज 15 घंटे के भीतर सभी छात्राओं को हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, छह दिन पूर्व इंटरमीडिएट परीक्षा देने आई छात्राएं परीक्षा समाप्त होने के बाद अचानक लापता हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए छात्राओं का पता लगा लिया।

इस सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया।

गांव स्याऊ निवासी समाजसेवी राय बहादुर आर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की गई।

समाजसेवियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता के चलते समय रहते छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नाव चालक और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद मॉल रोड पर मची अफरा-तफरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.