ब्रेकिंग न्यूज़
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अधिवक्ता समेत पांच पर मुकदमाउत्तराखंड में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया, साथियों संग नकदी-सामान लेकर भागने का आरोप; पांच आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकतसड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
DJHÏæ×ÂéÚU Áè¥æ§üâè ×ð¢ â¹è Âô¨Ü» ÕêÍ ÂÚU âÁæßÅU ·¤ÚUÌæ Øéß·¤ Áæ»ÚU‡æ

नैनीताल। लोकसभा चुनाव में जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है। इन बूथों पर समस्त महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। सखी बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी भी महिला होंगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।

नैनीताल जिले की विधानसभा लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया हल्दूचौड़ कक्ष संख्या 01, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला कक्ष संख्या 01, नैनीताल में नगरपालिका परिषद नर्सरी विद्यालय नैनीताल कक्ष संख्या 01, हल्द्वानी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमवाढुंगा कक्ष संख्या 02, कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलवागांजा स्थित ग्राम देवका कक्ष संख्या 02 और रामनगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन कक्ष संख्या 02 सखी बूथ बनेंगे।

विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर में जिन बूथों में सर्वाधिक महिला मतदाता है उन बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है देश के लोकतंत्र पर्व में भाग लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कार एक्सेसरीज के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.