सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में सशस्त्र सीमा बल का 61 वां स्थापना दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में सशस्त्र सीमा बल का 61 वां स्थापना दिवस बडी धूमधाम से आयोजित किया जाता है। सर्वप्रथम उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर शहिदों को याद किया।

इसके पश्चात बल के जवानो द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात उप महानिरीक्षक द्वारा जवानो व अधिकारियो को सम्बोधित किया गया। इस दौरान सीमांत के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान प्रशासनिक भवन के सामने उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस पर सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर जवानों और अधिकारिओ के माध्यम विभिन्न खेल प्रतियोगिता ओ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विजय खिलाडियो को पुरस्कार दिया गया।

उप महानिरीक्षक डी०बी० सोनार ने अपने संबोधन मे बल की अब तक की अभूतपूर्व सेवाओं तथा गौरवपूर्ण उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय रानीखेत को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से तथा सीमान्त मुख्यालय के तीन कार्मिकों, निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र एवं आरक्षी निर्मला को महानिदेशक रजत पदक से सम्मानित होने पर अपनी शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर देबासीस पाल कमांडेंट, अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, हरीश चन्द्र बिष्ट उप कमांडेंट, कोमल चन्द्र जोशी उप कमांडेंट, विकाश कुमार उप कमांडेंट, दीपक कुमार उप कमांडेंट, पूरण सिंह नेगी अधिशासी अभियंता, संजीव डिमरी सहायक कमांडेंट, राहुल कुमार सहायक कमांडेंट, गोविन्द सिंह बोरा सहायक कमांडेंट सहित सीमान्त मुख्यालय में पदस्थ समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनी झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ठंडी सड़क पर मची सनसनी; पुलिस ने झील से निकालकर मोर्चरी में रखवाया शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.