ब्रेकिंग न्यूज़

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के 66 छात्रो ने एनडीए की लिखित परीक्षा में रिकॉर्ड सफलता हासिल की

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रो ने इस बार देश भर में रिकॉर्ड कायम किया है राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनडीए की वर्ष 2023 की परीक्षा में विद्यालय के कुल 66 छात्रो ने यह परीक्षा में सफलता हासिल की है।

भारत के सभी 33 सैनिक स्कूलों में सबसे अधिक है, बता दें कि 9 बार देश की प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्राफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को मिल चुकी है। इस बार भी यह ट्राफी विद्यालय के नाम होना तय है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने सभी योग्य कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

उन्हें अपना अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक केंद्रित रहने की सलाह दी कहा कि सैनिक स्कूल का लक्ष्य देश के सशत्र बलो के लिये भावी नेतृत्व तैयार करना है।

छात्रो को विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक श्री के. एन. जोशी, एन. डी. ए. प्रभारी श्री. जी. एस. जोशी सहित सभी विद्यालय परिवार ने सभी सफल कैडेट्स को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, बेड के नीचे मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.