नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। समीपवर्ती क्षेत्र में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में शनिवार देर शाम बच्ची की मां व अन्य लोग खेत मे काम कर रहे थे।

इस दौरान बच्ची की रोने की आवाज सुन बच्ची की मां घर पहुँची तो देखा कि पड़ोसी ने बच्ची को पकड़ा था।

इस दौरान बच्ची के शरीर से रक्त बह रहा था। जिससे परिजन घबरा गए। बच्ची को लेने गई मां के साथ आरोपी ने मार पीट कर दी।

किसी तरह बच्ची को साथ लेकर परिजन नजदीकी स्वास्थ केंद्र ले गए। जहाँ से उन्होंने बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया।

एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.