ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं। वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लालकुआं विन्दुखत्ता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शाखा प्रबंधक मनोज सिंह एवं द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की खूबियों के बारे में बताते हुए सभी पात्र लोगों से इसमें आच्छादित होने का अनुरोध किया गया।

सहायक प्रबंधक पुष्पा नेगी द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों, संयुक्त देवता ग्रुप के गठन के बारे में अवगत कराते हुए महिलाओं को रोजगार से स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बनने के बारे में जागरूक किया गया।

वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा बैंक की ऋण योजनाओं से साथ साथ डिजिटल बैंकिंग से होने वाले लाभ तथा बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को बैंक की मोबाइल बैंकिंग एवं इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के बारे में सलाह दी गई।

कार्यक्रम में रमेश खड़ायत, पूजा सलवासी, गोपाल सिंह बोरा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के गिनतीगांव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह, नौनिहालों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.