ग्रेजुएट के लिए खुशखबरी, पंजाब नेशनल बैंक में 5138 वैकेंसी घोषित
पंजाब नेशनल बैंक ने 5 हजार से अधिक पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। जो कैंडिडेट्स अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, वो इसमें एप्लीकेशन विंडो ओपन होते ही अप्लाई कर सकेंगे।
PNB अप्रेंटिस वैकेंसी 2026 की जरूरी डिटेल्स
बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 5138
ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 08 फरवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 1 मार्च 2026
स्टाइपेंड रूरल/सेमी रूरल/अर्बन- 12,300/-
मेट्रो- 15,000/-
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, मेडिकल
ट्रेनिंग की अवधि 1 साल
भर्ती का नोटिफिकेशन
PNB Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक PNB Apprentice Vacancy 2026 Apply Online
आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/महिला पुरुष- 944/-
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष)-708/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी महिला/पुरुष)-236/-
ट्रांसजेंडर- 236/-
पीएनबी अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?
किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/कॉलेज और विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
ग्रेजुएशन के रिजल्ट की घोषणा 31 दिसंबर 2025 से पहले ही चुकी हो।
अभ्यर्थी जिस राज्य से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में निपुण होने चाहिए।
कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
जन्मतिथि के मुताबिक देखें तो इसे उम्मीदवारों की DOB 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 05 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) को 03 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी।
पीएनबी अप्रेंटिस वैकेंसी में कैसे अप्लाई करें?
इस अप्रेंटिसशिप वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर अप्लाई जाना होगा।
यहां Employment Opportunities सेक्शन में आपको PNB Apprentice Program 2025-26 के लिंक पर जाएं।
अब जो-जो डिटेल्स मांगी जाती है, वो ध्यान से भर दें।
अपना नाम, जन्मतिथि, पता, कैटेगिरी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की डिटेल्स ध्यान से फिल करें।
अपनी पर्सनल और एजुकेशनल इनफॉर्मेशन ध्यान सें कंप्लीट करके।
इसके बाद अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिस की इस वैकेंसी से संबंधित अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।














