हल्द्वानी। कियो किशन कराटे फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट शनिवार, 8 फरवरी 2026 को देवभूमि एजुकेशन सोसाइटी, देवलचौड़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस ग्रेडिंग टेस्ट में कुल 28 बच्चों ने प्रतिभाग किया और अपनी कराटे दक्षता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हर्षवर्धन पांडे, प्रांतीय उद्योग व्यापार जिला महामंत्री तथा भागीरथी देवी, पार्षद नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर देवभूमि एजुकेशन एकेडमी के डायरेक्टर रूपेंद्र नागर (प्रदेश अध्यक्ष, कियो किशन कराटे फाउंडेशन उत्तराखंड) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में अभिषेक कश्यप (मीडिया प्रभारी, शिवसेना), सूरज प्रकाश, डूंगर सिंह ढोलगाई (समाजसेवी), पवन बिष्ट (डायरेक्टर, बिष्ट पावर जिम), दिव्या बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने बताया कि ग्रेडिंग टेस्ट का संचालन राष्ट्रीय सचिव व सीनियर कोच हरिश्चंद्र पांडे (4th डान ब्लैक बेल्ट) के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ अक्षिता पांडे और दीपक रावल (सेकंड डान ब्लैक बेल्ट), अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुजाहिद इस्लाम, भूपेंद्र सिंह बिष्ट और लकी नेगी (फर्स्ट डान ब्लैक बेल्ट) सहित सीनियर कोचों ने संयुक्त रूप से बच्चों की ग्रेडिंग की।
ग्रेडिंग टेस्ट में ब्राउन बेल्ट के लिए रमजा मुजाहिद, रोहित सिंह, सौजन्या गंगोला, मृदुल चिलवाल, प्रियांशु ढोलगाई, भावेश नेगी, गुंजन बिष्ट, भारती अलमिया, श्वेता अलमिया, प्रियांशु जोशी, प्रद्युम्न चिटवाल, प्रत्याशा जोशी, सानिया करायत, संजना पांडे, लावण्या गंगोला, हिमांशी पांडे, शिवांश भाकुनी, वैष्णवी जोशी, प्रतीक नेगी, दिव्यांशी पंत, क्रियांश बुरलाकोटी, डिंपी तिवारी, स्नेहा मधु, महिमा, शिवांश जोशी, प्राची और हर्षिता पांडे सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने हाल ही में देहरादून में आयोजित कियो किशन कराटे के 35वें नेशनल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। टूर्नामेंट में हल्द्वानी, भीमताल सहित विभिन्न क्षेत्रों के 14 खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर नैनीताल जनपद और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इन खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूजा बिष्ट, सीमा ढोलगाई (समाजसेवी), करण कश्यप, देवेंद्र बिष्ट सहित अनेक प्रतिनिधि एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कराटे जैसे आत्मरक्षा खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

