ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी बड़ी मंडी डबल मर्डर का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—जघन्य अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

हल्द्वानी। बड़ी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।

12 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और सभी पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। तत्काल विशेष टीम गठित कर त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।

मृतकों की शिनाख्त

मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चंद्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी, ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ऐसे सुलझा मामला

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लक्ष्मी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले शुभम की हत्या कर दी। बाद में घटना को छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।

गिरफ्तार आरोपी

गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25 वर्ष) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी

सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20 वर्ष) निवासी तीनपानी, हल्द्वानी

दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20 वर्ष) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी

दीपेश लटवाल उर्फ राज (25 वर्ष) निवासी बड़ी मुखानी, हल्द्वानी

बरामदगी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और दो आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी गौरव नेगी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं दीपेश लटवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को पुरस्कार

मामले के त्वरित खुलासे पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों की समाज में कोई जगह नहीं है और कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस सनसनीखेज डबल मर्डर के त्वरित खुलासे से जहां पुलिस की सक्रियता सामने आई है, वहीं शहरवासियों में भी कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें :  प्राइवेसी के नाम पर धोखा: महिला वकील के रेस्टोरेंट के VIP रूम से 200 आपत्तिजनक वीडियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!