ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अब बचना नामुमकिन: CM के निर्देश पर सड़कों पर उतरे IG रिधिम अग्रवाल व SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, Visible Policing से अपराधियों पर शिकंजा

नैनीताल। प्रदेश में हालिया आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कुमायूँ मंडल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के क्रम में ‘Visible Policing’ की अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू करने और पारंपरिक पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आला अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरे।

रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र, एवं डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को चेकिंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने और अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी हल्द्वानी, एसपी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी और देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए गए।

हाई लेवल गोष्ठी में दिए गए अहम निर्देश

12 फरवरी 2026 को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

सभी क्षेत्राधिकारी रात्रि में अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और अपनी लोकेशन की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे।

थाना व चौकी प्रभारी स्वयं क्षेत्र में रहकर रात्रि गश्त और चेकिंग सुनिश्चित करेंगे।

उपलब्ध पुलिस बल के अनुसार अधिकतम रात्रि ड्यूटी लगाई जाएगी, जिसकी दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी।

रात 11 बजे तक सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे तथा शराब और जुए के अड्डों की सघन चेकिंग होगी।

आपसी रंजिश वाले मामलों में दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवहेलना पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन ने अराजक तत्वों को चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने या कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र तक मामलों का त्वरित निस्तारण

You missed

error: Content is protected !!