ब्रेकिंग न्यूज़

शांतिपुरी। सत्संग आश्रम स्थित प्रतिष्ठित सैंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय लिटिल चैम्प-4 कार्यक्रम का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

समापन अवसर पर लालकुआँ नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाले मंदिर हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, संस्कार, गुरुजनों और माता-पिता की तपस्या से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपनी मातृभाषा और संस्कृति को कभी न भूलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नन्हीं छात्राओं परनिता कोरंगा और सौम्या ने आत्मविश्वास के साथ किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माँ सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, देशभक्ति गीतों और कुमाऊँनी लोक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विशेष रूप से नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर एकेडमिक निदेशक उमेश बोरा, प्रधानाचार्य ब्रिज मोहन कुनिययाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.