ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की चेतावनी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

हल्द्वानी। नैनीताल स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

जिला जज को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। ई-मेल में स्पष्ट रूप से दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की चेतावनी दी गई थी।नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में मची अफरा तफरी

धमकी मिलने के तुरंत बाद न्यायालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में मची अफरा तफरी

पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत की कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और परिसर में आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू किए जाने का विरोध जताया गया है। संदेश में लिखा गया है कि “EWS Reservation Implementation in Tamil Nadu by DMK Government” को रोका जाए, अन्यथा दोपहर 12:15 बजे विस्फोट कर दिया जाएगा।

यानी धमकी देने वाला व्यक्ति या समूह इस नीति के विरोध के नाम पर भय और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि प्रारंभिक जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

ई-मेल किस आईडी से भेजा गया और उसका सर्वर लोकेशन क्या है, इसकी साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों में दहशत देखी गई।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस जांच में सहयोग करें।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.