ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। खैरना–गरमपानी क्षेत्र से लापता 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक सोहेल को दिल्ली–बिजनौर के बीच से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी युवक उसे शादी का वादा कर अपने साथ ले गया था। बताया गया कि बिजनौर में युवक के परिजनों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, जिसके बाद वह युवती को लेकर किराए के कमरे में रहने लगा।

युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और शारीरिक शोषण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

धर्म परिवर्तन का भी आरोप

परिजनों ने युवक पर युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) और 352 सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पूछताछ में युवती ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

आठ माह से घर से बाहर थी युवती

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवती करीब आठ माह पहले ही युवक के साथ घर से चली गई थी, जबकि परिजनों ने हाल ही में दी गई तहरीर में उसे तीन माह से लापता बताया था। इस अंतर को लेकर भी पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की सकुशल बरामदगी पर भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन और उनके रिकॉर्ड की जांच को आवश्यक बताया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.