हल्द्वानी।भारत विकास परिषद की शाखा हल्द्वानी द्वारा आज सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान एवं एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
शिविर के दौरान 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। वहीं अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 35 लोगों की एनीमिया जांच की गई, जिनमें से 10 लोग एनीमिक पाए गए। चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक रक्तदान भवानी शंकर नीरज, शाखा अध्यक्ष दीपक बक्शी, सचिव डॉ. निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक मित्तल, एकता अग्रवाल, डॉ. अतुल राजपाल, अतुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गिरीश केसरवानी, अमित गर्ग, जितेंद्र साहनी एवं प्राची अग्रवाल सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।














