ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर कालाढूंगी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 1,500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

घटना का विवरण

14 फरवरी 2026 की रात्रि में चौकी बेलपड़ाव को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ है और फायरिंग की गई है।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी की तथा खोखे बरामद किए।

16 फरवरी 2026 को वादिनी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह, निवासी बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। इसके आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 17/2026 धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गई।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी।

घटना की रात आरोपी को बुलाया गया, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई तथा आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 18/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी

गुरप्रीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस

रंजीत सिंह से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस

मनदीप सिंह से .22 बोर तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस

घटनास्थल से 11 खोखे (32 बोर) और 02 खोखे (.22 बोर) बरामद

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  बेटे को नहीं मिला इंसाफ तो पिता ने छोड़ दिया भारत, हमेशा के लिए विदेश में हुए शिफ्ट!

You missed

error: Content is protected !!