ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी । महिला स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न संगठनों की एक बैठक आज हरिपुर कुंवरसिंह, धनपुरी में आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष  दीपा दर्मवाल द्वारा की गई।

खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी एवं विकासखंड के अन्य कई अधिकारी भी इसमें उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक चांदनी चौक घुड़दौड़ा की प्रबंधक अनुराधा द्वारा बैंक की योजनाओं एवं सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की समस्त शाखाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार हेतु बढ़ चढ़कर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा उनकी शाखा चांदनी चौक द्वारा भी अनेक महिलाओं को वित्तपोषण कर स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

वही बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वित्तीय समावेशन के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं डिजिटल बैंकिंग के लाभ तथा इसके उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में अवगत कराया गया।

इस अवसर पर क्रिसिल संस्था की समन्वयक पूजा बिष्ट सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपे
error: Content is protected !!