ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

रांची/चतरा। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस बुधवार शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान चतरा और सिमरिया की सीमा क्षेत्र में क्रैश हो गया। हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे खराब मौसम को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी के तहत मरीज को लेकर एयर एंबुलेंस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। शाम 7:34 बजे विमान से आखिरी बार संपर्क स्थापित हुआ। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रांची एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल फ्लाइट ने नियमानुसार उड़ान भरी थी और अगले स्टेशन से संपर्क भी स्थापित हो गया था। नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंपे जाने के बाद अचानक संपर्क समाप्त हो गया। इसके बाद विमान ने रांची हवाई अड्डे से दोबारा संपर्क नहीं किया।

हादसे की सूचना तत्काल राज्य प्रशासन को दे दी गई और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

सात लोग थे सवार, सभी की मौत की आशंका

बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस में दो क्रू मेंबर समेत कुल सात लोग सवार थे। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विमान में सवार लोगों के नाम इस प्रकार हैं—

कैप्टन विवेक विकास भगत

कैप्टन सवराजदीप सिंह

संजय कुमार

अर्चना देवी

धुरु कुमार

विकास कुमार गुप्ता

सचिन कुमार मिश्रा

खराब मौसम बना हादसे की वजह?

हादसे के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि विमान खराब मौसम की चपेट में आ गया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

AAIB करेगी हादसे की जांच

एयर एंबुलेंस हादसे की जांच अब Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की टीम करेगी। जांच एजेंसी हादसे के सभी तकनीकी पहलुओं, मौसम की स्थिति, फ्लाइट डेटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुए संपर्क की विस्तृत जांच करेगी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राज्य सरकार की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें :  महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज नानकमत्ता में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया, सांख्यिकी के महत्व पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!