ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र कमलुवागांजा मेहता में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक जंगली हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया।

हाथी ने क्षेत्र में कुछ देर तक उत्पात मचाया और कई केले के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति हानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार अचानक हाथी के दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मनीष भट्ट ने तत्काल वन विभाग को अवगत कराया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी क्षेत्र से खदेड़कर जंगल की ओर रवाना किया।

ग्राम प्रधान मनीष भट्ट ने बताया कि हाथी ने खेतों में लगे केले के कुछ पेड़ों को क्षतिग्रस्त किया है, लेकिन समय रहते वन विभाग की कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें।

ज्ञात हो कि तराई और वन क्षेत्र से सटे इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ी हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के तीसरे दिन लोकगीत और क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.