ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा विकास खंड में आयोजित पारंपरिक होली गायन कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने शिरकत कर क्षेत्रवासियों को अनेकता में एकता का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने ढोल की थाप पर होलियारों के साथ होली गीत गाए और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति रही। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और रंगों के बीच पूरा क्षेत्र होली के उल्लास में सराबोर नजर आया।

हरीश पनेरु ने कहा कि पर्व और त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का भी आगाज करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने संकल्प लिया कि क्षेत्र से अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से विकास की नई धारा बहेगी और “रामराज” की स्थापना का मार्ग 2027 के चुनाव के बाद प्रशस्त होगा।

उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार—को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

साथ ही युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि परिवर्तन जनसमर्थन से ही संभव है।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

होली गायन के बीच राजनीतिक संदेश और सामाजिक एकता का संगम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee
error: Content is protected !!