ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल और वाहन गश्त की।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि हुड़दंग, नशे में वाहन चलाना, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल को पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता, सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और मर्यादा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में सभासद भगवत रावत के निवास पर सजी होली मिलन की महफिल, जनप्रतिनिधियों संग लोगों ने जमकर मनाया उत्सव
error: Content is protected !!