ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

होली के जश्न में भाई ने खेली खून की होली: इंजीनियर ने जुड़वा बहन पर किए 40 चाकू वार, मां भी गंभीर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंजीनियर युवक ने होली के जश्न के बीच अपनी ही जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी ने गुस्से में आकर बहन के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर करीब 40 बार चाकू से हमला किया। घटना के दौरान मां ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह सनसनीखेज वारदात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च को किसी बात को लेकर इंजीनियर भाई हार्दिक (25) और उसकी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हार्दिक ने किचन से चाकू उठाकर बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने पेट, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे हिमशिखा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के समय मां नीलिमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दृश्य बेहद भयावह था। फर्श पर खून फैला हुआ था और पुलिस को खून के बीच से होकर शव को उठाना पड़ा।

पड़ोसियों के अनुसार हार्दिक और हिमशिखा जुड़वा भाई-बहन थे और दोनों पढ़ाई में काफी होशियार थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले हार्दिक की नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम में रहकर यूट्यूब पर कंटेंट बनाने लगा था।

दोनों भाई-बहन होली के मौके पर 2 मार्च को अपनी मां से मिलने मुरादाबाद आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि भाई ने बहन की जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर नकुल सिंह बिष्ट ने बढ़ाया नैनीताल का गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.