नैनीताल के डी. एस. ए. मैदान के नवनियुक्त महासचिव बने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व सभासद मनोज जोशी।
रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। ऐतिहासिक डीएसए मैदान में नई जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष और पूर्व सभासद मनोज जोशी को महासचिव चुना गया। उनके महासचिव बनने पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एसडीएम नवाजिश खालिक, एडीएम विवेक राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत सहित खेल विभाग के अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मनोज जोशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
महासचिव पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद मनोज जोशी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि डीएसए मैदान में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा और इस वर्ष अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराने का प्रयास किया जाएगा, जो पिछले वर्ष किसी कारणवश नहीं हो पाया था।
उन्होंने कहा कि डीएसए मैदान लगभग 100 से 150 साल पुराना ऐतिहासिक मैदान है और यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे नैनीताल नगरवासियों का है। इस मैदान में पहले की तरह बच्चे खेलते रहेंगे और खेल गतिविधियां जारी रहेंगी।
मनोज जोशी ने स्पष्ट किया कि खेल विभाग का विरोध नहीं है, लेकिन डीएसए संस्था की परंपरा और व्यवस्था के अनुसार ही मैदान का संचालन होगा। खेल विभाग यहां बच्चों के चयन, कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण के लिए मैदान का उपयोग कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस मैदान के विकास और खेलों को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और जनता का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी सहयोग मिलने की उम्मीद है और बजट के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खालिक, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, खेल विभाग उपदेशक राशिका सिद्दीकी, महेंद्र पाल, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित चंद्रा, बिशन सिंह मेहता, ललित तिवारी, त्रिभुवन फर्त्याल, जीएस बिष्ट, किशन सिंह नेगी, सभासद भगवत रावत, गोविंद बोरा, चंद्रेश शाह, शैलेंद्र बिष्ट, सुमित शाह, रुचिर साह, संयुक्त सचिव डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज बिष्ट, शैलेंद्र बरगली, भुवन बिष्ट, डॉ. एस.एस. सामंत, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीणा जोशी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।





