ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) एवं दी नैनीताल जिमखाना की वार्षिक आम सभा की बैठक में प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट के उपाध्यक्ष तथा मनोज जोशी के महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी व्यक्त की है।

इस अवसर पर कूटा पदाधिकारियों ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

साथ ही खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और डीएसए के वार्षिक खेल कैलेंडर को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कूटा प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम विवेक राय और उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक से भी मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया और खेल गतिविधियों के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।

बधाई देने वालों में कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, संयुक्त सचिव डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज बिष्ट, शैलेंद्र बरगली, भुवन बिष्ट और धर्मेंद्र शर्मा शामिल रहे।

वहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीणा जोशी ने भी दोनों एलुमनाई को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पीलीकोठी चौराहे पर दो गुटों के विवाद से मची भगदड़, पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!