ब्रेकिंग न्यूज़
कैंची धाम स्थापना दिवस 2026: सुबह 5 बजे खुलेंगे कपाट, 1500 से अधिक जवानों की तैनाती, शटल सेवा से होंगे दर्शन, एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० की श्रद्धालुओं से अपील पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा धैर्य बनाए रखेंकैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त-आईजी-एसएसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजाहल्द्वानी में पहाड़ी जनसम्मेलन आयोजित, संस्कृति और संसाधनों के संरक्षण को लेकर एकजुट होने का आह्वानदेहरादून में युवक की हत्या के बाद भड़का बवाल, सांप्रदायिक तनाव; भारी पुलिस बल तैनात,आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी और पथराव,कई घरों को फूंका, इंटरनेट बंद, 25 पर FIRउत्तराखंड में जल्द होगी लोकायुक्त की नियुक्ति, सरकार ने सर्च कमेटी गठन की प्रक्रिया की तेज
खबर शेयर करे -

नैनीताल में तिब्बती समुदाय का जुलूस, तिब्बत की आजादी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर: गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। तिब्बती समुदाय के लोगों ने तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों अनुयायियों ने तिब्बती मार्केट से बड़ा बाजार होते हुए मॉल रोड तक मार्च किया और चीन के खिलाफ नारेबाजी की।

तिब्बती समुदाय के लोगों ने बताया कि आज 67वें तिब्बती विद्रोह दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तिब्बत की आजादी के लिए बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह दिन चीनी कम्युनिस्ट शासन के गैरकानूनी कब्जे के खिलाफ तिब्बती प्रतिरोध का प्रतीक है और उन लाखों तिब्बतियों की याद दिलाता है, जो हिंसा और दमन के कारण मारे गए।

समुदाय के लोगों ने बताया कि वर्ष 1950 में चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जा किए जाने के बाद बड़ी संख्या में तिब्बती नागरिकों ने भारत में शरण ली थी। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के नेतृत्व में वे भारत के विभिन्न हिस्सों में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं और छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च 1959 को ल्हासा में चीन के खिलाफ पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसकी स्मृति में तिब्बती समुदाय हर साल 10 मार्च को जन आंदोलन दिवस के रूप में मनाता है।

जुलूस में करीब 35 से 40 स्थानीय तिब्बती शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तेनजिन, उपाध्यक्ष टाशी तोपग्याल, कुंगा छौडोन, वरिष्ठ सदस्य पेमा छौफेल, तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन, तिब्बती संघर्ष समिति के सचिव तेनजिन धोनयोए, तेनजिन छिरींग, तिब्बती महिला संगठन की उपाध्यक्ष सोनम छोएडोन, सचिव रिंजिन छोएजोम सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पर नैनीताल पुलिस की कड़ी नजर, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

You missed

error: Content is protected !!