ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  बेस अस्पताल के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:25 बजे बेस अस्पताल के पास एक पल्सर बाइक (नंबर UK 04 AN 5778) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

स्पताल में डॉक्टरों ने रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हादसे में शामिल बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मल्ला चौफुला में जर्जर आंतरिक मार्ग के निर्माण की मांग तेज, सीसी सड़क बनाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.