ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाइसेला में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच और तार्किक दृष्टिकोण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूरन सिंह बुंगला द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में  गीता नेगी और संतोष कुमार जोशी मौजूद रहे।

इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित लगभग 15 प्रयोग कराए गए, जिससे बच्चों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शर्मा जी, त्रिलोक चंद्र ब्रजवासी, महेंद्र काण्डपाल, उमेश पलडिया सहित विद्यालय के विभिन्न अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

यह कार्यक्रम जनपद नैनीताल के दूरस्थ विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल में बच्चों से किया संवाद, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.