ब्रेकिंग न्यूज़

होटल कर्मचारी ने गटका कीटनाशक, एसटीएच में उपचार के दौरान मौत; पारिवारिक कलह की आशंका

हल्द्वानी। शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटक लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय अर्जुन टम्टा हल्द्वानी के एक होटल में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात उन्होंने होटल में काम करने वाले अपने करीबी साथियों को फोन कर बताया कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया है।

इसके बाद साथियों ने उन्हें बदहवास हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) रेफर कर दिया।

एसटीएच में उपचार के दौरान अर्जुन टम्टा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक गटकने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.