ब्रेकिंग न्यूज़

देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डीआईटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की मौत

देहरादून। राजधानी में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डीआईटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धौरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार देव कुमार (22) निवासी ग्राम कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई (बिहार) डीआईटी यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा के छात्र थे। वहीं रोनित विश्वास (19) निवासी दीमापुर, नागालैंड भी बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे।
आईटी पार्क चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि मंगलवार देर रात दोनों छात्र बुलेट मोटरसाइकिल से धौरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। आईटी पार्क से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोनित विश्वास ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.