ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में ब्लॉगर का आतंक, खुले आम गुंडागर्दी व गाली गलौज, बेलगाम ब्लॉगर पर क्या पुलिस लगा पाएंगी रोक?

हल्द्वानी। दरातीं लहराने और कुमाऊं के देवी-देवताओं के अपमान के मामले में पहले भी जेल जा चुकी ब्लॉगर Jyoti Adhikari एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार उनका विवाद यूट्यूबर Sunita Bhatt के साथ सड़क पर पहुंच गया।

बुधवार को दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया पर चल रहा विवाद शहर के Chaupati Bazaar में खुलकर सामने आ गया। यहां दोनों के बीच जमकर बहस और गाली-गलौज हुई। बताया जा रहा है कि ज्योति अधिकारी द्वारा सुनीता भट्ट को अपशब्द कहे जा रहे थे, जिससे मौके पर मौजूद लोग और महिला-पुरुष कर्मचारी भी असहज हो गए।

मामला बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इस दौरान पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद शाम को पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि बुधवार को सुनीता भट्ट की शिकायत दर्ज कराने के लिए ज्योति अधिकारी अपने परिवार के साथ Haldwani Kotwali पहुंची थीं। वहां उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

कोतवाली से निकलने के बाद ज्योति सीधे Kathgodam थाना क्षेत्र के चौपाटी बाजार पहुंच गईं, जहां पहले से मौजूद सुनीता भट्ट से उनकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।

वहीं मौके पर मौजूद अन्य ब्लॉगर इस पूरे घटनाक्रम की लाइव वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते रहे। सुनीता भट्ट का आरोप है कि ज्योति अधिकारी जबरन उनका नाम जोड़कर विवाद पैदा कर रही हैं और सार्वजनिक स्थान पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही हैं।

नैनीताल जिले में बेलगाम ब्लॉगर का आतंक इतना बढ़ चुका है कि ना तो इनको समाज की मर्यादा का ध्यान है ना ही बदनामी का। यह ब्लॉगर बयूज पाने के लिए महिलाओं के घरों तक को बर्बाद करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आम जनता ऐसी फर्जी ब्लॉगर से त्रस्त आ चुकी है। क्या पुलिस ऐसे बेलगाम ब्लॉगर पर रोक लगा पाएगी यह बड़ा सवाल है।  

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लोकप्रियता के लिए बढ़ते विवाद अब सड़कों तक पहुंचने लगे हैं, जिस पर नियंत्रण जरूरी हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.