एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता
शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी का समान समेत अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Manjunath T C के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और अवैध पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने घर के बाहर खड़ी अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 79/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अगले दिन 11 मार्च को राजपुरा निवासी सुमित मार ने अपनी दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर एफआईआर संख्या 82/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी Manoj Kumar Katyall के मार्गदर्शन तथा सीओ हल्द्वानी Amit Kumar Saini के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक Vijay Singh Mehta के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और सुरागरसी के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कवि बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, निवासी गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, जिला मोहाली (चंडीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकुला क्षेत्र के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन (तीन वीवो और एक सैमसंग) के साथ कवर और हेडफोन बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल (.32 बोर) और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा (एफआईआर संख्या 83/26) दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।





