नैनीताल में हनुमान भक्त संगठन व जय श्री राम सेवा दल के सदस्यों के के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई
1 अप्रैल को 51, 51 किलो के लड्डू के साथ जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। हनुमान भक्त संगठन व जय श्री राम सेवा दल के सदस्यों की एक बैठक गोवर्धन कीर्तन हॉल में संपन्न हुई। जिसमें तय किया गया के 1अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के मौके पर चार्ट पार्क में विशाल भंडारे के आयोजन किया जाएगा। बैठक तय हुआ की इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर 51 51 किलो के दो लड्डू बनाए जाएंगे राम नवमी के मौके पर और इसके साथी ही सदस्यों द्वारा चार्ट पार्क से माल रोड होते हुए हनुमान गढ़ तक एक बाइक रैली निकाली जाएगी। किशोर ढेला ने कहा की इस बार हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाए एक अप्रैल को 51 51 किलो के दो लड्डू नैना देवी मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति पर भोग लगाया जाएगा उसके बाद लड्डू को भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा तब पश्चात को चार्ट पार्क के आगे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा नगर के सभी लोगों से अपील की गई कि हनुमान जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण करें
इस दौरान किशोर ढेला, भुवन बिष्ट, सोनू बिष्ट, अमित शाह, कमल जगाती, कुनाल बिष्ट , प्रशांत बिष्ट, कुंदन बिष्ट, पीसी जोशी, मनोज सिंह, मनोज सिंह, अंकित चंद्रा, करन कुमार, विनोद सिंह, शैलजा सिंह, सुनील बिष्ट, विवेक वर्मा, आदि शामिल थे।





